aajtaktimes

कुत्ता गड्ढे में फंसा, साथी कुत्ते ने 7 दिनों तक की रखवाली

वॉशिंगटन । कहा जाता है कि सबसे समझदार जीव दुनिया में इंसान ही है। जो सुख-दुख में अपनों की मदद करता है। अपनों को प्रेम करता है। हमेशा अपने साथी के साथ खड़ा होता है। पर अक्सर धोखा भी दे जाता है। लेकिन अमेरिका में दो कुत्ते साथ ही घर से निकले, और एक खुल सीमेंट की टंकी में गिरकर फंस गया। पर साथी कुत्ता वहां से भागा नहीं, बल्कि पूरे 7 दिनों तक उसकी रखवाली करता रहा और बीच बीच में भौंककर लोगों का ध्यान आकर्षित करता रहा। आखिरकर 7 दिनों बाद दूसरे कुत्ते को कुछ लोगों ने निकाला, तब जाकर दोनों अपने घरों की ओर गए।
जी हां, अभी तक हमने फिल्मों में ही ऐसी कहानियां देखी होंगी। पर अमेरिका के दो कुत्तों की दोस्ती ने इसे हकीकत में तब्दील कर दिया। मामला वाशिंगटन राज्य के वेशन ऑइलैंड का है। जहां दो कुत्ते पूरे 7 दिनों तक गायब रहे। इनमें से आयरिश प्रजाति की कुतिया गड्ढे में गिर गई। जो सीमेंटेड था। ऐसे में कुतिया खुद से निकल नहीं पा रही थी। पर दूसरे कुत्ते ने वहां से जाने की बजाए वहीं बैठकर उसकी रखवाली शुरु कर दी। इस दौरान कोई वहां से गुजरता, तो कुत्ता भौंकने लगता। ताकि कोई उनकी मदद कर सके। पर ऐसा करते 7 दिन गुजर गए। और उन्हें बचाने कोई नहीं आया। पर सातवें दिन उन्हें निकाया गया |
कुत्तों के गायब होने की खबर पर एक एनजीओ ने दोनों की तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट कर लोगों से मदद भी मांगी थी। बहरहाल, दोनो को उनके मालिकों के हवाले कर दिया गया है |

Related

World 2453223519192650154

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item