aajtaktimes

डांसर्स के साथ जमकर नाचे पुलिसवाले, लुटाए पांच-पांच सौ के नोट

रांची। रांची में पुलिसवाले स्टेज पर न केवल डांसरों के साथ झूम रहे हैं बल्कि सौ-सौ पांच पांच सौ के नोट भी उड़ा रहे हैं। मौका था विश्वकर्मा पूजा का। दिन में पूजा हुई लेकिन रात होते ही अधिकारियों समेत कई सिपाही स्टेज पर पहुंच गए।
मुंह में नोट दबाए इन पुलिसवालों ने भोजपुरी म्यूजिक पर नाचना शुरू कर दिया। प्रोग्राम के लिए कोलकाता और छत्तीसगढ़ से प्रोफेश्नल डांसर्स बुलाई गई थीं। एक पुलिस अफसर ने तो बाद में स्टेज से ही अनाउंस किया कि अगली बार इस प्रोग्राम के लिए मुंबई की डांसर्स बुलाई जाएंगी |
गौरतलब है कि झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा के मौके पर पुलिस अफसरों ने डांसर्स के साथ देर रात तक डांस किया। इतना ही नहीं, प्रोग्राम के दौरान पांच-पांच सौ रुपए के नोट भी हवा में उड़ाए गए। प्रोग्राम के लिए कोलकाता और छत्तीसगढ़ से प्रोफेश्नल डांसर्स बुलाई गई थीं।
जानकारी के मुताबिक, प्रोग्राम की शुरुआत तो सही तरीके से हुई। लेकिन जैसे ही रात हुई, पुलिस अफसर और जवान बहकने लगे। कुछ पुलिसवाले तो वर्दी में ही डांस कर रहे थे। हालांकि, एक अफसर ने पुलिसवालों को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ |

Related

news 1966478117478405779

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item