हज संपन्न, भगदड़ में मरने वालों की संख्या 769, 22 भारतीय भी शामिल
https://husainijnp.blogspot.com/2015/09/769-22.html
मिना। हज के दौरान भयावह भगदड़ में जान गंवाने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ कर 22 हो गई। वहीं, इस सालाना हज यात्रा में अब तक 769 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। पहले का आंकड़ा 717 का था। घायलों की संख्या भी 934 हो गई है।विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया कि हज के दौरान मची भगदड़ में मरने वाले भारतीयों की संख्या 22 पहुंच गई है। कुछ और शवों की पहचान की जानी है। उन्होंने कहा कि हम पहचान के लिए लापता हजयात्रियों के रिश्तेदारों और टूर ऑपरेटर को ले कर जाने में मदद कर रहे हैं।
इससे पहले विदेश मंत्रालय में प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि मक्का में मौजूद हमारे अधिकारी सूचना प्राप्त करने और लापता श्रद्धालुओं का पता लगाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा दूतावास मृतकों की पहचान की पुष्टि करने और शवों को प्राप्त करने की प्रक्रिया की औपचारिकताएं तेज करने के लिए सऊदी अधिकारियों के साथ काम कर रहा है। मरने वाले गुजरात से 11, तमिलनाडु से तीन और तेलंगाना, केरल, झारखंड और उत्तर प्रदेश से एक-एक है।
इनमें जिन चार लोगों की पहचान बाद में की गई उनमें झारखंड से रसूल अली, उत्तर प्रदेश से मोइनुद्दीन, गुजरात से हफीजुद्दीन एस दीवान और उसी राज्य से सैयद अब्दुल हुसैन शामिल है।
हज से जुड़ी कुछ आखिरी रस्मों को पूरा करने में हाजियों की मदद के लिए शनिवार को बड़ी संख्या में विशेष बलों की तैनाती की गई। जमारात सेतु पर बहुत सारे सुरक्षाकर्मी देखे गए। इसी स्थान पर शैतान को कंकड़ मारने की रस्म को अंजाम दिया जाता है। इसी रस्म के लिए आगे बढ़ने के दौरान गुरूवार को भगदड़ मची थी।
मुस्लिम श्रद्धालुओं के कल हज की आखिरी रस्म अदा करने के बीच सऊदी अरब के शाह सलमान ने सुरक्षा समीक्षा करने और हज के आयोजन की समीक्षा करने का आदेश दिया था।सऊदी स्वास्थ्य मंत्री खालिद अल फलीह ने कहा कि भगदड़ शायद इसलिए मची कि कुछ श्रद्धालु संबद्ध अधिकारियों के निर्देशों का पालन किए बगैर आगे बढ़ गए। उन्होंने कहा कि भगदड़ में 769 लोगों की मौत हुई है।
शाह सलमान ने पांच दिनों की हज यात्रा के दौरान हुई घटना की जांच के लिए एक समिति गठित करने का आदेश दिया है। हज में 180 से अधिक देशों से करीब 20 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। भारत से 1. 5 लाख लोगों ने हज किया ।