aajtaktimes

सेन होजे में बोले पीएम मोदी, सोशल मीडिया में दुनिया बदलने की क्षमता

सेन होजे। कैलिफोर्निया के सेन होजे में डिजिटल इंडिया के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में माइक्रोसॉफ्ट, एपल, गूगल, एडोब समेत कई बड़ी कंपनियों के सीईओ मौजूद हैं। पीएम ने इस मौके पर कहा कि भारत में लोग तेजी से तकनीकी का इस्तेमाल कर रहे हैं। भारत में स्मार्टफोन की बिक्री तेजी से बढ़ रही है।
पीएम ने कहा कि भारत में 80 करोड़ युवा बदलाव के लिए तैयार हैं। देश में डिजिटल साक्षरत को बढाना होगा। पीएम ने कहा कि इस्टग्राम, फेसबुक और ट्विटर दुनिया में हमारे पड़ोसी बन गए। सोशल मीडिया लोगों में जागरुकता ला रहा है।
दूर दराज के लोग भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपना काम कर रहे हैं।
पीएम ने इस मौके पर कहा कि गूगल की मदद से 500 स्टेशनों पर वाई फाई देंगे। ब्रॉडबैंड से स्कूल और कॉलेजों को जोड़ेंगे ।

Related

World 5354146055742470487

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item