aajtaktimes

BIG BREAKING : सीटीएम की लापरवाही से भीगकर पत्थर हो गयीं 20 लाख की सीमेंट की बोरियां

कानपुर। ठेकेदारों, ट्रांसपोर्टरों और अधिकारियों के लाख मना करने के बावजूद, बारिश की आशंका होने पर भी रेलवे के सीटीएम अख़लाक़ अहमद ने सीमेंट की हजारों बोरियां मालगोदाम में यूं ही खुले में उतरवा दीं। फिर वही हुआ जिसका दर था। दोपहर बाद अचानक ही ऐसी मूसलाधार बारिश हुई की सीपीसी माल गोदाम में खुले में पड़ीं पूरी 7 हजार सीमेंट की बोरियां पानी में भीग कर पत्थर हो गयीं। ठेकेदारों और ग्राहकों ने अपना सर पीट लिया। लगभग 270 रुपये की एक बोरी के हिसाब से 7 हजार सीमेंट की बोरि यां खराब होने से 20 लाख रुपये से भी जादा का चूना लगा। सभी लोग पानी पी पी कर सीटीएम को कोस रहे थे। इस भारी नुक्सान पर लोगों ने डीआरएम सहित बड़े रेलवे अधिकारियों से सीटीएम की शिकायत की। सूत्रों के अनुसार रेलवे प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं अभी भी गोदाम में खड़े रेल वैगनों में पडी 73 हजार बाकी बोरियों को सुरक्षित रखने के आदेश भी दिए गए हैं। बताया गया की कुल 80 जफर सीमेंट की बोरियां आई हैं। जिनमे से सीटीएम ने आज हो सुबह 7 हजार को शेडों में रखवाने के बाजए खुले में उतरवा दिया था।

Related

UP 7912066709622664932

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item