BCCI अध्यक्ष जगमोहन डालमिया का निधन
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीआईआई) के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया का निधन हो गया है। डालमिया का कोलकाता में निधन हो गया। बता दें कि डालमिया को हाल ही में दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें फौरन कोलकाता के बीएम बिड़ला अस्पताल में ले जाया गया था। वहां उनका इलाज चल रहा था।
जगमोहन डालमिया के निधन पर बीसीआईआई ने गहरा शोक जताया है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भी डालमिया के निधन पर दुख जताया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। इससे पहले डालमिया के अस्पताल में भर्ती होने पर पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली उनसे मिलने पहुंचे थे। 75 वर्षीय डालमिया पिछले काफी समय से बीमार बताए जा रहे हैं। वो इसी वर्ष मार्च में बीसीआईआई के अध्यक्ष बने थे। लगभग 10 वर्षों बाद वापसी करते हुए डालमिया निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे। हालांकि अध्यक्ष बनने के बाद से स्वास्थ्य कारणों से उनकी सक्रियता ज्यादा नहीं रही थी।

