सड़क किनारे मिली नवजात, रातभर काटती रहीं चीटियां
https://husainijnp.blogspot.com/2015/09/blog-post_97.html
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के कालका जी मंदिर के पास सुबह एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली। पुलिस ने बच्ची को एम्स में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि बच्ची को सुबह करीब छह बजे कोई फुटपाथ पर छोड़ गया था।
सबसे पहले दो लड़कों की नजर कपड़ों में लिपटी इस बच्ची पर पड़ी। इसके बाद इसकी जानकारी नजदीक ही फूल बेचने वाली महिला को मिली, तो उसने बच्ची को उठा लिया। जब पुलिस को इस बच्ची के बारे में पता चला तो मौके पर पहुंची पुलिस ने फूल बेचने वाली महिला से बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया और एम्स में ले जाकर भर्ती कराया | उस वक्त इस मासूम बच्ची को शरीर पर कई जगह से चींटियां काट रही थी। फिर पुलिस को खबर की, जब तक पुलिस आती बच्ची को सोमवती ने अपने आंचल की छांव में रखा। सोमवती ने बच्ची के कोमल शरीर से एक कर कर चींटियों को हटाया।
अस्पताल में बच्ची के इलाज के बाद डॉक्टरों ने बताया कि वो खतरे से बाहर है। पुलिस फिलहाल ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ये बच्ची यहां पहुंची कैसे और इसके माता पिता कौन हैं। अभी तक की पूछताछ और जांच में पुलिस को सिर्फ इतना पता चला है कि कोई आदमी इस बच्ची को जल्दी जल्दी में सड़क किनारे रखकर वहां से निकल गया |

