aajtaktimes

BJP का पलटवार, मां अपने नाकाबिल बेटे के लिए पार्टी को बर्बाद कर रही

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूएस दौरे को लेकर सियासत गर्म है। दोनों तरफ से वार-पलटवार का दौर तेज हो गया है। खासकर मोदी की मां को लेकर सियासत जोरों पर है। मोदी के बयानों को लेकर कांग्रेस ने जहां पीएम मोदी पर हमला तो वहीं बीजेपी ने भी पलटवार करने में देर नहीं लगाई।
कांग्रेस की तरफ से जहां आनंद शर्मा ने मोदी पर हमला बोला तो बीजेपी की तरफ से एमजे अकबर ने पलटवार किया। अकबर ने कहा कि पीएम मोदी को अमेरिका में मिल रहे जबरदस्त रिस्पांस से कांग्रेस कुंठित और बौखला गई है।
अकबर ने कहा कि पीएम अपनी मां को याद कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस में एक मां अपने नाकाबिल बच्चे का पक्षपात कर पार्टी को बर्बाद कर रही है। राहुल भारतीय राजनीति के एक बिगड़े बच्चे हैं। अमेरिका में छिपने की बजाए, अपनी तस्वीरें पोस्ट करने की बजाए राहुल को बताना चाहिए कि वह क्या कर रहे थे ।

Related

news 8726841925341991849

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item