aajtaktimes

UP:- 80 साल की बूढ़ी महिला से गैंगरेप, बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार

उत्तर प्रदेश (ANS)
बुलंदशहर । जिले में 80 साल की बूढ़ी महिला से दो अंजान लोगों द्वारा गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने
आया है। यह घटना शनिवार दोपहर की है, बदायूं जिले की निवासी एक बूढ़ी महिला अपने बेटी से मिलने जा रही थी। महिला उस वक्त अहमदगढ शहर से कटरा खेरा जाने वाले गाँव के रास्ते पर खड़ी बस का इन्तजार कर रही थी। बूढ़ी महिला
को अकेली बस का इन्तजार करते देखकर दो बाइक सवार आये और बूढी महिला को लिफ्ट देने का बात की। बस आती ना देख महिला भी बाइक सवारों के झांसे में आ गयी और उनके साथ चली
गयी।
दोनों बाइक सवार बूढ़ी महिला को एक पार्क में
ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया।
बलात्कार करने के बाद दोनों बाइक सवार बूढ़ी महिला को शिकारपुर शहर के पास छोड़ करके फरार हो गए।
स्थानीय लोगों ने बूढ़ी महिला को बेहोशी की हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी। बूढ़ी महिला के शरीर से ब्लीडिंग भी हो रही थी।
पुलिस ने महिला को तुरंत ही स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसकी हालत खराब होने पर मेरठ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। गैंगरेप की शिकार बूढ़ी महिला की बेटी की शिकायत के आधार पर दोनों अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है। बूढ़ी महिला की मेडिकल
जांच चल रही थी और रिपोर्ट आने का इन्तजार हो रहा था। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।

Related

UP 4035086586164815439

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item