aajtaktimes

PM मोदी अपनी मां के बारे में झूठ बोल रहे हैं: कांग्रेस

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे पर दिए भाषण को लेकर आज कांग्रेस ने मोदी पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस ने कहा कि मोदी देश को गुमराह कर रहे हैं। पार्टी ने मोदी पर विदेश में देश को बदनाम करने का भी आरोप लगाया।
कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने हमला बोलते हुए कहा कि मोदी खुद से पहले वाली सरकारों के योगदान को नकार रहे हैं। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि उन्हें विरासत में जो मज़बूत अर्थव्यवस्था मिली वह उसकी आलोचना कर रहे हैं।
शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी सिर्फ 'आई-मी-माइसेल्फ' सोच की प्रवृत्ति के हैं। क्या कभी आपने दुनिया के किसी भी ऐसे नेता को देखा है जो खुद को इस कदर पेश करता है? इसके साथ ही शर्मा ने प्रधानमंत्री के भावुक होने को भी नाटक बताया।
शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी अपनी मां के बारे में झूठ बोल रहे हैं, उनकी मां ने लोगों के घरों में बर्तन नहीं मांजे। पीएम ने अपनी मां का अपमान किया। उन्होंने अपनी मां को शपथग्रहण में भी नहीं बुलाया। पीएम मोदी विदेशों में रोने की बजाय अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
पीएम मोदी की अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाए जाने पर शर्मा ने सवाल उठाया कि ऐसी कौन सी उपलब्धियां हैं जिनके बारे पीएम मोदी बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी को फिर यह बताने की जरूरत है कि भारत का उदय 16 मई 2014 को नहीं हुआ था।
शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पीएम मोदी की टिप्पणी देश का शर्म सिर से झुका देती है। देश में जितने भी प्रधानमंत्री हुए सभी महान नेता थे जैसे जवाहरलाल नेहरू, मोरारजी देसाई और अटल बिहारी वाजपेयी। प्रधानमंत्री विदेशों में देश के बारे में ऐसी बात करके इन महान नेताओं के योगदान का अपमान कर रहे हैं ।

Related

World 3916119507520515457

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item