इस बार दीपावली पर 'छुट्टियों का धमाका', पढ़ लीजिए पूरा कैलेंडर
https://husainijnp.blogspot.com/2015/09/blog-post_0.html
इस बार दीपावली सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा 'लीव धमाका' लेकर आ रही है। अगर कोई सरकारी कर्मचारी 9 व 10 नवंबर का अवकाश लेगा तो उसे पूरे आठ दिन की छुट्टियों का पैकेज मिल रहा है। यानी आठ नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक की छुट्टी मिलेगी। इस बीच दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज भी मना लेंगे।
आठ नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक केवल दो वर्किंग डे हैं। पहला वर्किंग डे 9 नवंबर का है जबकि दूसरा 10 नवंबर का। इन दोनों दिनों को सीएल से कवर कीजिए और पूरे आठ दिन की छुट्टी लीजिए।
इस पैकेज का सबसे बड़ा लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा जो दूसरे जनपदों के रहने वाले हैं या फिर दीपावली पर कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं। इस पैकेज के लिए सरकारी कर्मचारियों ने अभी से ही गुणा भाग शुरू कर दी है।

