यूपी में अपराधी बेलगाम, टीचर की सरेराह गोली मारकर हत्या
https://husainijnp.blogspot.com/2015/09/blog-post_61.html
उत्तर प्रदेश
कन्नौज में पुलिस का खौफ अपराधियों में विल्कुल भी नहीं दिख रहा है. अपराधी आए दिन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. किसी की जान लेना उनके लिए हंसी का खेल बन गया है. ताजा मामला कन्नौज का है जहां देर रात एक अध्यापक की गोली मारकर हत्या कर दीगयी.कन्नौज के थाना विशुनगढ़ निवासी 56 वर्षीय राम भरोसे शेखपुर के प्राथमिक विद्यालय में टीचर थे. इनकी देर रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. राम भरोसे किसी काम से छिबरामऊ गए हुए थे. देर रात जैसे ही अपने घर के लिए निकलेरास्ते में केरदा रोड पर भोजपुर के पास अज्ञात बदमाशों ने तमंचे से उन्हें गोली मार दी. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।