aajtaktimes

देह व्यापार का भंडाफोड, दो महिलाओं सहित सात गिरफ्तार

जयपुर | आमेर थाना इलाके में सोमवार शाम एक गेस्टहाउस में देह व्यापार का भंडा फोड कर पुलिस ने दो महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो गेस्टहाउस संचालक भाई है जो दलाली का काम भी  करते है।
एसीपी अनिल सिंह चौहान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में भाई खां और अहिन खां कूकस में एमके गेस्ट हाउस के संचालक है | सूचना मिली थी कि तीन कमरों में गेस्ट हाउस के नाम पर देह व्यापार होता है। पुलिस ने टीम बनाकर शाम को छह बजे दबिश दी तो शास्त्रीनगर निवासी एक महिला और पश्चिम बंगाल के हावड़ा निवासी महिला जो भट्टा बस्ती सब्जीमंडी निवासी मिली | उसके अलावा शास्त्रीनगर निवासी मोह मद इलाल, धोलपुर निवासी राशिद खान और बेगूसराय निवासी सुनील को गिरफ्तार किया है |

Related

news 3855180513001358266

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item