शर्मनाक - शराब खरीदने के लिए पैसे न देने पर किया पिता का मर्डर
https://husainijnp.blogspot.com/2015/09/blog-post_18.html
पालघर। शराब खरीदने के लिए पैसे देने से इंकार करने पर 18 साल के एक युवक ने कथित रूप से अपने पिता की हत्या कर दी। सहायक पुलिस इंस्पेक्टर रमेश बुधार ने बताया कि किरण शराब पीने का आदी है और वह शराब के लिए अपने माता-पिता से हमेशा पैसे मांगता रहता था। इसके कारण उन लोगों के बीच लड़ाई होती रहती थी।
उन्होंने बताया कि किरण ने अपने माता-पिता से फिर पैसों की मांग की। उसने उनसे अपनी शादी करवाने की बात भी की। अपने बेटे की आदत के कारण पहले से परेशान माता-पिता ने उसकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया | उन्होंने बताया कि इस पर नाराज युवक ने अपने पिता विनायक पवार को पीटा जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पीड़ित की पत्नी की शिकायत के आधार पर उनके बेटे के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है
