aajtaktimes

हॉलीवुड अभिनेत्री एलिजाबेथ टेलर के भूत ने किया 'किस'!

न्यूयॉर्क। क्या भूत वाकई होते हैं? क्या आत्माओं से संवाद कायम किया जा सकता है? अब तक हमने भले ही इसके बारे में किताबों में पढ़ा हो या फिल्मों में देखा हो। पर लगता है आत्माओं की उपस्थिति वाकई होती है। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि एक हॉलीवुड एक्टर ने दावा किया है। उसका कहना है कि अपने शो के दौरान उसने न सिर्फ महान अभिनेत्रियों में शुमार एलिजाबेथ टेलर के भूत को देखा, बल्कि एलिजाबेथ के भूत ने उसके गले पर 'किस' भी किया।
ऐसा दावा करने वाले व्यक्ति का नाम मिकी वरमूच (63) है। मिकी वरमूच अपने भुतहे शो 'माई बिग फैट गिप्सी साइक' की शूटिंग कर रहे थे, जो टीवी पर जल्द ही दिखाया जाने वाला है। मिकी वरमूच ने दावा किया कि उन्होंने एलिजाबेथ टेलर के भूत को सीढियां चढ़ते हुए भी देखा। मिकी वरमूच को 'गिप्सी बॉय' के नाम से भी जाना जाता है, जो द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे विस्टन चर्चिल की आत्मा से भी संपर्क साधने का दावा कर चुके हैं | टीवी शो के दायर आइक खान ने कहा कि मैं भूतों के बारे में अच्छी समझ रखता हूं। इसीलिए मिकी वरमूच के दावे को हल्के में नहीं ले सकता। जिस तरह से वीडियो के शूट होते समय मिकी वरमूच चल रहे हैं या बोल रहे हैं, उससे तो लगता है कि वो बिल्कुल सही कह रहे हैं |

Related

World 8243544348038639813

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item