बदबूदार पति से परेशान थी, ले लिया तलाक
https://husainijnp.blogspot.com/2015/09/blog-post_302.html
लंदन। एक जोड़े की शादी सिर्फ 18 महीने पहले ही हुई थी लेकिन महिला, जिसका नाम सामने नहीं आ सका है, वह इस रिश्ते को बरकरार नहीं रख सकी।
महिला ने दावा किया कि जब भी वो अपने पति के पास जाती, उसे उल्टी जैसा महसूस होने लगता। मिस्र में कोर्ट के डॉक्युमेंट्स भी इसी बात की पुष्टि करते दिखाई दिए | महिला के माता-पिता ने भी समस्या को सुलझाने की भरपूर कोशिश की लेकिन नाकाम रहे।
महिला ने बताया कि जब उसके पति को मालूम हुआ कि उसने तलाक की अर्जी डाल रखी है, उसने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
पति ने उसपर किसी और के साथ रिलेशन में होने का आरोप लगाया।
यह खबर उस वक्त सामने आई जब नाइजीरिया के लागोस में ओलूफेड ऐडिकोया नाम के एक शख्स ने पिछले महीने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए तलाक दिया क्योंकि वह डिनर के दौरान बहुत देर से भोजन परोसती थी।
घंटों भूखा रहने वाले इस पति ने बताया कि वह 25 साल की अपनी पार्टनर से पूरी तरह तंग आ चुका था। 57 साल के पति ने आगे कहा, 'मेरे पास ऐसी पत्नी को साथ रखने का कोई कारण ही नहीं जो मुझे भूखा रखे |

