बम धमाके में किशोर घायल
https://husainijnp.blogspot.com/2015/09/blog-post_38.html
उत्तर प्रदेश | मऊ(एएनएस)। उत्तर प्रदेश में मऊ के कोपागंज क्षेत्र में आज एक बम धमाके में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक एस पी उपाध्याय ने बताया कि मदरसा मिसबाहूल ओलूम के बगल में मौलाना अब्दुस्समद लाइब्रेरी में अध्यापक साजिद सफाई करा रहे थे कि इस बीच बम नुमा किसी वस्तु के धमाके से अब्दुल्ला (15) घायल हो गया। घायल हालत में अब्दुल्ला को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।

