UP :- परिजनों के आंखों से बहते रहे आंसू, पुलिसवाले पीते रहे कोल्ड ड्रिंक
https://husainijnp.blogspot.com/2015/09/up_84.html
अशोक केसरवानी
कानपुर । जाजमऊ इलाके में मूर्ति विसर्जन के दौरान नौ लोग डूब गए। शवों की तलाश के दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। किसी के आंख से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। हालांकि, पुलिस के लिए तो यह एक हादसा मात्र था। इस गमगीन माहौल में भी पुलिसकर्मी खुद को संवेदनशील नहीं दिखा सके। गोताखोर तलाशी में जुटे थे और बाहर बैठे पुलिसवाले कोल्डड्रिंक पीने में जुटे रहे। उधर, हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए सीएम ने एक-एक लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की है। वहीं, गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
संवेदनहीन दिखी पुलिस
हादसे से पूरा मोहल्ला सदमे में है। शुक्रवार को आसपास के लोगों के घरों में भी चूल्हा नहीं जला। इलाके में भगवान गणेश की पूजा को भी दो दिनों के लिए रोक दी गई। पंडालों में गणेश जी को परदे से ढंक दिया गया। दिनभर उस इलाके में मातम पसरा रहा। लेकिन शायद पुलिसवालों के लिए यह महज एक और हादसा था। यदि ऐसा नहीं होता तो शायद गमगीन परिजनों के आंसू पोछने के बजाय वो कोल्ड ड्रिंक और बिसलरी से अपना गला तर नहीं करते दिखते।