प्रदेश सरकार सभी मोर्चे पर फेल :- सतीश मौर्या
https://husainijnp.blogspot.com/2015/09/blog-post_49.html
जौनपुर । इन्डियन युवा क्रांति दल के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार मौर्य ने ज़िला उपाध्यक्ष एस एम् ज़ैदी के आवास पर पत्रकार सम्मेलन करते हुए प्रदेश सरकार की तीखे अंदाज़ में आलोचना करते हुए कहा की मौजूदा सरकार से प्रदेश की जनता का विश्वास उठ चूका है । आये दिन लूट हत्या बलात्कार जैसी जघन्य वारदाते हो रही है पर सरकार कुछ नहीं कर पा रही । कानून व्यवस्था शून्य हो गयी है । थानो में फरियादियो की सुनवाई नहीं हो रही । ज़िला उपाध्यक्ष एस एम् ज़ैदी ने कहा की सपा नेताओ को जनहित की कोई परवाह नहीं है हद तो ये हो गयी है की सपा नेता और मंत्री गुंडई कर मज़लूमो की ज़मीनो पर कब्ज़ा कर रहे है । और अधिकारी मौन है । ऐसे कृत्यों का हमारी पार्टी ज़ोरदार विरोध करती है । और हम सब ऐसे लोगो के खिलाफ जल्द ही रणनीति बनाकर आंदोलन करने जा रहे है । श्री ज़ैदी ने कहा की 2017 हमारी पार्टी का लक्ष्य है । हम जौनपुर ज़िले की 9 विधानसभाओ पर अपना परचम लहराकर विरोधियो को औकात बता देगे ।

