UP :- कन्नौज में फौजी ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
https://husainijnp.blogspot.com/2015/09/up_27.html
नित्य मिश्र
कन्नौज | महज दो बीघा जमीन के
लिए कन्नौज जिले में दहेज़ लोभियों ने एक और नव विवाहिता को मौत के घाट उतार
दिया। मामला छिबरामऊ कोतवाली के बहबलपुर गाँव का है यहाँ दहेज़ की मांग न
पूरी होने पर फौजी पति ने सरेराह पत्नी को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर
ही मौत हो गयी । फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति का गिरफ्तार कर हत्या में प्रयोग
किये जाने वाला तमंचा बरामद कर लिया है और मामले की छान बीन में जुट गयी
है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली इलाके में रहने वाली मृतका अचिता
शाक्य का विवाह 13 जून 2012 को तालग्राम थाना इलाके में ओम वीर शाक्य से
बड़े धूमधाम से हुवा था। शादी के समय मृतका के परिजनों में अपने सामर्थ वस
ओमवीर को दहेज़ दिया था। लेकिन दहेज़ लोभियों की भूख मिटी नही। पेशे से फ़ौज
में काम करने वाले ओमवीर को फ़ौज से मिलने वाली तनख्वा कम लगती थी वह आये
दिन रुपयो और दो बीघा जमीन की मांग अचिता से करता रहता था। लेकिन जब अचिता
मांग पूरी करने से मना करती थी तो वह उसके साथ मारपीट करता था। घटना वाले
दिन ओमवीर बहला फुसला कर अचिता को उसके मायके से लेकर कानपूर गया ओमवीर ने
पत्नी को मारने के लिए पहले से ही झोले में तमंचा रख लिया था कानपूर से
लौटने के बाद तालग्राम रोड पर सन्नाटा पाकर पत्नी को गोली मारकर फरार हो
गया।
पुलिस को सुचना मिली की बदमासो ने चलती रोड पर गोली मार दी महिला की
मौत हो गयी मौके पर पुलिस ने जब छानबीन की तो महिला का हत्यारा उसका
फौजी पति निकला। पुलिस ने फौजी ओमवीर से कड़ाई से पूछा तो उसने सच उगल
दिया। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर दहेज़ हत्या का मुकदमा दर्ज किया
है
