aajtaktimes

बहू का डाका :- पुरे परिवार को नशीली चाय पिलाकर गहने लेकर फरार !

जौनपुर। जनपद के मछलीशहर थाना क्षेत्र के कोतवाली मोहल्ले में आज शाम एक बहुरानी ने चाय में नशीला पद्धार्थ खिलाकर पूरे परिवार को बेहोश करने के बाद घर में रखा लाखो रूपये का गहना लेकर बहुरानी रफूचक्कर हो गयी। आज शाम जब राकेश घर पहुंचा तो पूरा परिवार बेहोशी की हालत में मिला पत्नी गायब थी। उसने सभी को मछलीशहर सामुदयिक स्वास्थ केन्द्र ले जाकर भर्ती कराया है। जहां पर सभी की हालत सामान्य बतायी जा रही है।  मछलीशहर कोतवाली मोहल्ले ने निवासी राम निरंजन के बेटे राकेश सोनी की शादी इलाहाबाद जनपद की रहने वाली संगीता के साथ बीते 15 जून 2014 में हुई थी। बहु शादी के कुछ दिन बाद वह अपने माईके चली गयी।  आज शाम यानी 25 सितम्बर को  वह ससुराल वापस आयी थी। आज शाम करीब पांच उसने पूरे परिवार के चाय बनाकर पिलाया और अपनी जेठानी गुडि़या को खाना खाने को दिया। चाय पीते ही ससुर रामनिरंजन सास उर्मिला प्रिशु भांजा बेहोश हो गये। उधर गुडि़या भी खाना खाने के बाद बेहोश हो गयी। पूरा घर अचेत हो गया तो नव विवाहिता संगीता गोदरेज की आलमारी तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के गहने लेकर फरार हो गयी। उसका पति राकेश करीब शाम सात बजे अपनी दुकान बंदकर घर पहुंचा तो पूरा परिवार अचेत मिला। वह शोरगुल मचाकर मोहल्ले वालो को बुलाकर सभी की मदद से सभी को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया जहां पर डाक्टरो ने इलाज करके सभी को होश में ला दिया है।

Related

World 2035834680343731803

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item