aajtaktimes

कॉलगर्ल के नाम से बना दिया पत्नी का FB अकाउंट !

सहारनपुर। एक पति का अपनी ही पत्नी पर गुस्सा इस कदर बढ़ा कि शख्स कॉल गर्ल नाम से युवती का फेसबुक अकाउंट बना डाला। इतना ही नहीं, अकाउंट पर उसने ग्राहकों के लिए उसका मोबाइल नंबर भी डाल दिया। ग्राहकों के फोन आने शुरू हुए तब जाकर सच सामने आया। पीड़िता सहारनपुर के थाना जनकपुरी पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता की बात सुनकर एसओ भी हैरान रह गए।
युवती की शादी नवंबर 2013 में गीतांजली विहार के शख्स के साथ हुई थी। युवक का पहली पत्नी से तलाक हो गया था। पीड़िता के मुताबिक, शादी के वक्त पति दिल्ली में मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन ससुर को कैंसर होने की वजह से उसे नौकरी छोड़ कर घर आना पड़ा।
उसने बताया कि कुछ लोगों ने मेरे चरित्र पर सवाल उठाते हुए पति को भड़का दिया और इसे लेकर परिवार में कलह शुरू हो गई। बात मारपीट तक पहुंची तो वह 11 महीने पहले मायके चली गई। पिछले कुछ दिन से उसके मोबाइल नंबर पर युवक कॉल कर रेट पूछने लगे तो वह परेशान हो गई।
फोन करने वालों ने बताया कि उनके नाम से फेसबुक पर अकाउंट है, जिसमें ये नंबर लिखा है। उसने बताया कि फेसबुक पर एक पत्र भी अपलोड किया है, जिसमें मेरी तरफ से कई लोगों से संबंध होना लिखा है ।

Related

World 248331287304112409

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item