aajtaktimes

बार बालाओं के डांस पर बावले हुए पुलिसवाले, जमकर बरसाए नोट

वाराणसी। संतों पर लाठीचार्ज के बाद वाराणसी पुलिस का एक और चेहरा सामने आया है। वाराणसी के लाटभैरव इलाके में बाबा लाट भैरव के विवाह के दौरान पारंपरिक जनवासे के कार्यक्रम में ड्यूटी पर मौजूद पुलिस के जवानों में से लगभग आधा दर्जन जवानों ने बार बालाओं के साथ जमकर ठुमके लगाए।
बता दें कि मंगलवार रात बाबा लाट भैरव के विवाह के दौरान जनवासे के कार्यक्रम में बार बालाओं का डांस भी था। लेकिन जब बार बालाओं ने ठुमका लगाना शुरू किया तो वहां ड्यूटी बजाने गए पुलिस कर्मियों में से लगभग आधा दर्जन अपना सुधबुध खो बैठे और खाकी का भी लिहाज नहीं किया। कूद गए मैदान में और जमकर बारबालाओं के साथ ठुमका लगाने लगे ।
इतना ही नहीं जब जोश परवान चढ़ा तो पुलिस के जवानों ने अपनी जेब ढीली करने में भी समय नहीं लगाया। दस, बीस,सौ, पांच सौ के नोट जम कर उड़ाए। महकमे के इस कारनामे के बारे मे पता लगने पर वाराणसी के एस एस पी ने इस पर कार्रवाई करते हुए डांस करने वाले कांस्टेबल को तत्काल निलबिंत कर दिया ।

Related

VARANASI 586469466015611668

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item