aajtaktimes

बिना कनेक्शन लिये पानी का उपयोग करने वालों ने पालिकाकर्मियों को भगाया

जौनपुर। नगर के मोहल्ला सिपाह में पानी का अवैध कनेक्शन काटने आये नगर पालिका के दल को उस समय बैरंग वापस लौटना पड़ा जब बिना कनेक्शन के पानी का उपयोग करने वालों ने दौड़ लिया। मालूम हो कि उक्त मोहल्ला निवासी संतोष यादव नामक एक व्यक्ति नगर पालिका जाकर प्रार्थना पत्र दिया कि उसका मकान नम्बर 291 है जिसका गृहकर व गृहकर वह स्वयं जमा करता है लेकिन उसी मकान में किराये पर रह रही एक महिला चोरी से नगर पालिका से बिना कनेक्शन लिये पानी का पाइप लाइन बिछा ली। इस पर पालिका प्रशासन द्वारा आदेश हुआ कि उक्त अवैध कनेक्शन को काट दिया जाय जिस पर पालिका की टीम वहां पहुंची तो महिला अपने कुछ सहयोगियों के साथ पालिका की टीम को दौड़ा ली जिस पर जान बचाकर सभी लोग भाग गये। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक सरकारी काम में बाधा करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की प्रक्रिया चल रही थी।

Related

news 6397363286485520693

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item