aajtaktimes

साधु-संतों व समितियों के कार्यकर्ताआंे पर लाठीचार्ज की निंदा

श्री दुर्गा पूजा महासमिति ने बैठक कर प्रशासन को दी चेतावनी
जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू की अध्यक्षता में नखास स्थित केन्द्रीय कार्यालय पर हुई जहां वाराणसी में बुधवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पूजन समितियों के कार्यकर्ताओं, साधु-संतों सहित बटुक सन्यासियों पर बर्बरतापूर्वक की गयी लाठीचार्ज की निंदा की गयी। इस मौके पर संरक्षक इन्द्रभान सिंह ने कहा कि न्यायालय के आदेशानुसार प्रतिमा विसर्जन का दायित्व जिला प्रशासन का होता है लेकिन प्रशासन अपने दायित्वों का निर्वहन न करके निहत्थे पूजन समितियों के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर रहा है। संरक्षक सूर्य प्रकाश जायसवाल ने पुलिसिया कार्यवाही की निंदा करते हुये कहा कि शासन एक तरफ वोटबैंक के लिये न्यायालय की खुली अवहेलना कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ न्यायालय के आदेश की आड़ में धार्मिक संगठनों पर लाठियां बरसा रहा है। पूर्व अध्यक्ष निखिलेश सिंह ने कहा कि प्रशासन द्वारा गणेश प्रतिमा विसर्जन की उचित व्यवस्था नहीं किया गया जिस पर विसर्जन कराने का प्रयास किया गया तो विरोध में साधु-संतों को लाठी से पीटा गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष मोती लाल यादव, विजय सिंह, संरक्षक शोभनाथ आर्य, विनोद जायसवाल, चन्द्र प्रताप सोनी, श्रीकांत माहेश्वरी, विन्ध्याचल सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने पुलिसिया कार्यवाही पर रोष जताया। साथ ही महासचिव घनश्याम साहू, पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंह सहित अन्य ने पुलिस उत्पीड़न की निंदा किया है। अन्त में अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने इस घटना पद दुख प्रकट करते हुये महासमिति के अन्तर्गत संचालित 409 पूजन समितियों के हजारों कार्यकर्ताओं की तरफ से प्रशासन के इस कृत्य की निंदा किया। साथ ही आगाह भी किया कि आने वाले दिनों में इस कृत्य की पुनरावृत्ति न हो, अन्यथा महासमिति के साथ सारे हिन्दू संगठन एवं स्वयंसेवी संगठन शासन के खिलाफ सड़क पर उतर जायेंगे। बैठक का संचालन सचिव मनीषदेव ने किया। इस अवसर पर लालचन्द निषाद, पुनीत पंकज, अनिल साहू, डा. विजय रघुवंशी, गणेश साहू, गौरव श्रीवास्तव, आनन्द अग्रहरि, विनय सेठ, रत्नेश सिंह, राजकेशर यादव, लालता सोनकर, मो. शाहिद, राहुल पाठक, उमेश चन्द श्रीवास्तव, अतुल गोपाल मिश्रा, विनोद यादव, सुमित उपाध्याय, मनीष गुप्ता, दीपक जायसवाल, रोशी सोनकर, संदीप जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Related

news 2494742807468818069

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item