हादसों में दो महिलाओं की मौत , सड़क जाम
https://husainijnp.blogspot.com/2015/09/blog-post_39.html
जौनपुर।
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया बाजार के निकट ट्रक की चपेट में आने से साकिल से
मरीज देखने जा रही एक महिला की मौत हो गयी जब कि उसका रिश्तेदार घायल हो गया। इस घटना
के विरोध में जौनपुर आजमगढ़ मार्ग तीन तक जाम कर लोगों ने बवाल मचाया। पुलिस के काफी
प्रयास के बाद जाम समाप्त हो सका। पचहटिया पेट्रोल पंप के पास भी ट्रक से कुचलकर एक
बाइक सवार महिला की मौत हो गयी जबकि उसका पुत्र घायल हो गया। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रेमापुर गांव की
20 वर्षीया जहाना पत्नी भुट्टू नट बुधवार को अपने रिश्तेदार 20 वर्षीय अकरम निवासी
पतहना थाना सरायख्वाजा के साथ साइकिल से जिला अस्पताल मरीज को खाना पहुंचाने जला रही
थी। इसी दौरान रामघाट जाने वाले गेट के समीप आजमगढ़ से तेज गति से ट्रक आयी और उससे
बचने के लिए साइकिल सड़के के किनारे नाली में जाकर गिर गयी जिससे जहाना सड़क पर गिरी
और ट्रक उसे रौदते हुए निकल गयी। तत्काल जहाना की मौत हो गयी तथा वहां भारी भीड़ एकत्र
हो गयी और जाम लगा दिया। तीन घण्टे जाम के दौरान वाहनों की लम्बी कतारें लग गयी जिससे
गर्मी में वाहनों में सवार लोग हलकान हो गये। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष लाइन बाजार
और चौकिया पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे तथा कार्यवाही का आस्वासन दिया तब जाम
समाप्त हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नरेन्द्रपुर
गांव निवासी 55 वर्षीय रामावती देवी पत्नी कमला प्रसाद बुधवार को अपने पुत्र ज्ञानेन्द्र
के साथ मोटर साइकिल पर बैठकर दवा लेने जा रही थी कि पचहटिया में पेट्रोलपंप के पास
ट्रक ने पीछे से बाइक को धक्का मार दिया जिससे रामावती की मौत हो गयी जबकि ज्ञानेन्द्र
गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्ञात
हो कि सड़क के किनारे बनी खुली नाली दुर्घटना को आये दिन अंजाम दे रही है और अब तक करीब
आधा दर्जन लोग मौत का शिकार बन चुके है।
