कौशाम्बी के कस्तूरबा गांधी कन्या इण्टर कालेज में आयोजित हुआ रायफल शूटिंग प्रतियोगिता
https://husainijnp.blogspot.com/2015/09/blog-post_62.html
अशोक केसरवानी
कौशाम्बी | जिले के कस्तूरबा गांधी कन्या इंटर कालेज भरवारी में मंडल स्तरीय बालक बालिका वर्ग की रायफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे कौशाम्बी एवं इलाहाबाद के कई स्कूल के लगभग 48 स्कूली छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में छात्रो ने 10 मीटर रायफल शूटिंग में प्रतिभाग किया। मंडल प्रतियोगिता में विजयी छात्र की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 9,10 और 11 अक्टूबर को गोरखपुर मंडल के कुशीनगर में आयोजित होगी।
