aajtaktimes

जिला प्रशासन एवं पत्रकारो के बीच मधुर सम्बन्ध बने रहेंगे: DM

जौनपुर ।जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्थाई समिति की बैठक अपरान्ह कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के प्रारम्भ में प्रभारी जिला सूचना अधिकारी/पदेन सचिव के0के0 त्रिपाठी ने पिछली बैठक में उठाये गये प्रकरण के बारे में बताया कि पत्रकार कालोनी की मॉग की गयी थी जिस पर जिलाधिकारी ने पत्रकार सदस्य को वाराणसी से लिखित जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। पत्रकार सदस्यों ने अवगत कराया कि जिला प्रशासन एवं पत्रकारो के बीच मधुर सम्बन्ध बने हुए है इसके लिए प्रभारी जिला सूचना अधिकारी को धन्यवाद दिया। जिलाधिकारी ने पत्रकार सदस्यो से आग्रह किया कि पत्रकारो के किसी भी प्रकरण पर बैठक का इन्तजार न किया जाय बल्कि तत्काल मेरे समक्ष लाया जाय ताकि उसका त्वरित निस्तारण किया जा सके। बैठक में पत्रकार उत्पीड़न का कोई भी मामला प्रकाश में नही आया। अन्त में प्रभारी जिला सूचना अधिकारी के0के0त्रिपाठी ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव  , शमसी अजीज , त्रिभुवन नाथ , जाफर एहसन जाफरी , राजेन्द्र सोनी ग्रामींण पत्रकार एशोसियेशन  उपस्थित रहें ।

Related

UP 4236760582025165891

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item