aajtaktimes

ईरान व ब्राज़ील के संबंध विस्तार पर बल

राष्ट्रपति ने ईरान व ब्राज़ील के बीच सभी क्षेत्रों में संबंध विस्तार पर बल दिया है।
डाक्टर हसन रूहानी ने शुक्रवार को न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के अधिवेशन के अवसर पर ब्राज़ील की राष्ट्रपति दिलमा रुसेफ़ से मुलाक़ात में कहा कि ईरान, लैटिन अमरीकी देशों में ब्राज़ील को विशेष दृष्टि से देखता है और दोनों देशों के संबंध हमेशा ही मैत्रीपूर्ण रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्राज़ील के विदेश मंत्री की हालिया तेहरान यात्रा, दोनों देशों के संबंधों में विस्तार के मार्ग में एक अच्छा क़दम था। राष्ट्रपति ने इस बात पर बल देते हुए कि तेहरान की दृष्टि में ब्राज़ील के साथ संबंध विस्तार के मार्ग में किसी प्रकार की कोई रुकावट नहीं है, कहा कि दोनों देशों के बीच जो सहमतियां व समझौते हुए हैं उन्हें शीघ्र लागू करने के प्रयास होने चाहिए। राष्ट्रपति रूहानी ने इसी प्रकार सीरिया की स्थिति की ओर संकेत करते हुए कहा कि यदि सभी देश सीरिया में आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष को प्राथमिकता दें तो इस देश के संकट के समाधान और राजनैतिक सुधारों का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।
इस मुलाक़ात में ब्राज़ील की राष्ट्रपति दिलमा रुसेफ़ ने कहा कि क्षेत्र में शांति व स्थिरता की स्थापना में ईरान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सीरिया की वर्तमान सरकार को कमज़ोर करने के प्रयास का अर्थ, आतंकियों को मज़बूत बनाना है और संसार समझ चुका है कि सीरिया में युद्ध जारी रहने से आतंकी गुट आईएसआईएल ही मज़बूत हो रहा है ।

Related

World 2564271819820642201

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item