कस्बों के पण्डालों में उमड़ रही भीड़
https://husainijnp.blogspot.com/2015/09/blog-post_64.html
जौनपुर।
जिला मुख्यालय के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी भगवान श्री गणेश के दर्शन के लिए
श्रद्धालुओं की भीड पंडालों में उमड पडी पंडालों की भव्य सजावट देखने के लिए दिन प्रति
दिन भीड बडती जा रही है विभिन्न समितियों द्वारा एक से बढकर एक श्री गणेश जी की प्रतिमा
पंडालो में स्थापित की गई हैं महिला व पुरूष अपने परिजनों के साथ स्वच्छ परिधान घारण
कर पंडालों में पहुंच कर भगवान श्री गणेश जी का पूजा अर्चन कर रहे है भक्तगढ भगवान
के चरणों में मत्था टेक कर आर्शीवाद ले रहे है । मुंगराबादशाहपुर में शाम 6 बजे से
ही पंडालों में भक्तों की चहल कदमी शुरू हो जाती है जो देर रात तक चलता रहता है पंडालों
में भगवान श्री गणेश से सम्बन्धित चुनिन्दे धार्मिक गीतो से गुंजायमान हो रहा है समितियों में नवयुवक गणपति
पूजा समिति मण्डी समिति श्री सिद्ध विनायक गणपति पूजा समिति नईबाजार बाबा कुबेरदास
गणपति पूजा समिति चौराहा व श्री गणपति पूजा समिति नईगंज आदि स्थानो पर भव्य भगवान श्री
गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक केन्द्र बना हुआ है
भगवान की जयकारों से समूचानगर गूंज रहा है

