युवक की लाश नहर के किनारे मिली
https://husainijnp.blogspot.com/2015/09/blog-post_79.html
जौनपुर।
बदलापुर थाना क्षेत्र के दुधौरा गांव के समीप नहर के किनारे एक युवक की संदिग्ध हालात
में लाश देखे जाने से क्षेत्र में सननी फैल गयी और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़
उमड़ पड़ी। बुधवार को ग्रामीणों ने देखा कि दुधौरा गांव के नहर के किनारे एक युवक की
लाश पड़ी है तो पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कराया
तो उसकी पहचान धर्मेन्द्र कुमार हरिजन निवासी ऊदपुी गेल्हवा के रूप में हुई। पुलिस
ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के बाद उसकी मौत के बारे में छानबीन करना
शुरू कर दिया है।

