महिलाओं का काम करना है बेरोजगारी की बड़ी वजह
https://husainijnp.blogspot.com/2015/09/blog-post_7.html
छत्तीसगढ़। कामकाजी महिलाएं देश में बेरोजगारी की एक बड़ी वजह हैं। छत्तीसगढ़ की दसवीं क्लास की किताब में छात्रों को ऐसा पढ़ाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड की ओर से प्रकाशित की गई दसवीं कक्षा की किताब में लिखा है कि देश के स्वतंत्र होने के बाद बेरोजगारी बढ़ी है और इसकी बड़ी वजह है महिलाओं का काम करना।
जशपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में काम करने वाली टीचर ने महिला आयोग में किताब में छपे लेख के खिलाफ याचिका डाली है और कहा है कि महिलाओं को रोजगार का समान हक होना चाहिए। महिला आयोग इस मामले पर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को लिखकर मामले का संज्ञान लेने को कहेगा। वहीं जानकारी के मुताबिक ऐसा पहली बार नहीं है जब छत्तीसगढ़ की किताबों के पाठ्यक्रम पर सवाल उठा हो |

