aajtaktimes

लालू ने अपने दोनों बेटों को चुनावी दंगल में उतारा

पटना। राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे इस बार चुनावी मैदान में होंगे। लालू ने अपने दोनों बेटों को बिहार चुनाव के दंगल में उतार दिया है। लालू ने सबसे ज्यादा 48 यादव उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है।
लालू ने तेज प्रताप और तेजस्वी यादव दोनों बेटों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। तेज प्रताप महुआ  से चुनाव लड़ेंगे और तेजस्वी राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे। मखदूमपुर जहां से मांझी चुनाव लड़ रहे हैं वहां लालू ने सूबेदार दास को चुनाव मैदान में उतारा है | मुस्लिम उम्मीदवारों की बात करें तो आरजेडी  से 16 सीटों पर और जेडीयू ने सात सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवारों को उतारा है। बाहुबली मुन्ना शुक्ला को लालगंज से जेडीयू ने प्रत्याशी बनाया है। मंत्री वैद्यनाथ साहनी का टिकट कट गया है। रामधनी सिंह  का भी टिकट कटने की खबर है। ये दोनों नीतीश सरकार में मंत्री थे

Related

POLITICS 6146557970793882220

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item