aajtaktimes

ऐश्वर्या के साथ सब कुछ ठीक ठाक, साथ में काम करने को तैयार

मुंबई। साल 2011 में अपनी फिल्म 'हीरोइन' को लेकर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन से खटपट की वजह से खबरों में रहने के बाद फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने अब कहा है कि उनके बीच चीजें सामान्य हैं और वह ऐश के साथ काम करने को तैयार हैं।
'हीरोइन' को लेकर तब काफी खबरें आई थीं जब ऐश्वर्या ने गर्भवती होने के चलते मधुर की इस बड़ी फिल्म से हाथ पीछे खींच लिया था। ऐश्वर्या के साथ फिलहाल तालमेल को लेकर पूछे गए सवाल पर मधुर ने कहा कि सबकुछ अच्छा और सामान्य है। अगर कोई रोचक कहानी होगी तो मैं उन्हें लेकर फिल्म बनाने के लिए तैयार हूं। 'हीरोइन' फिल्म काफी उतार चढ़ाव से गुजरी थी। पहले करीना कपूर को इसके लिए पेशकश की गई थी लेकिन कहानी पर बातचीत के बाद करीना ने पेशकश ठुकरा दी थी। तब इसकी सही वजह पता नहीं चली थीं।
बाद में यह रोल ऐश्वर्या के पास गया और मई 2011 में कान फिल्म महोत्सव में फिल्म की घोषणा की गई। जून से शूटिंग शुरू होने की बात थी तभी अमिताभ बच्चन ने ऐश के प्रेग्नेंट होने की खबर एक माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर जारी कर दी।
फिल्म निर्माताओं ने तब ऐश्वर्या की सेहत को देखते हुए फिल्म पर रोक लगाने तक का फैसला किया। हालांकि बाद में फिल्म में करीना को ही लिया गया और यह बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई।
हालांकि मधुर ने कहा कि हीरोइन 21 करोड़ रुपए के बजट से बनाई गई थी और उसने 40 करोड़ रुपए कमाए। मैं फिल्म के प्रदर्शन से खुश हूं। मधुर महिला केंद्रित फिल्मों को बनाने के लिए प्रसिद्ध हैं और उनकी अगली फिल्म 'कलैंडर गर्ल्स' भी ऐसे ही एक विषय पर है जो 25 सितंबर को रिलीज हो रही

Related

World 7318028306197131997

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item