छिपकली कैसे आपके लिए हो सकती है शुभ या अशुभ !
https://husainijnp.blogspot.com/2015/09/blog-post_96.html
नई दिल्ली। अक्सर हम लोग अपने घर में छिपकली को देखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शास्त्रों के अनुसार छिपकली का घर में दिखना शगुन और अपशगुन दोनों ही तरह से देखा जाता है। हम आपको बता रहे हैं छिपकली से जुड़े शगुन और अपशगुन के बारे में-
1- अगर घर में दो छिपकली आपस में लड़ते हुए दिखे तो कहा जाता है कि घर के लोगों में आपस में झगड़ा हो सकता है |
2- अगर आपके माथे पर छिपकली गिर जाए तो माना जाता है कि आपको संपत्ति मिलने वाली है।
3-अगर आपकी नाक पर छिपकली गिरती है तो माना जाता है कि जल्द ही भाग्योदय होगा।
4- गर्दन पर छिपकली गिरने का मतलब यश की प्राप्ति होगी।
5-दाहिने कंधे पर छिपकली गिरने पर विजय की प्राप्ति होती है। वहीं बाएं कंधे पर अगर छिपकली गिरे तो नए शत्रु बनते हैं |

