aajtaktimes

महिला ने नहीं दिए पैसे, तो TT ने ट्रेन से फेंका !

भोपाल। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में एक महिला को चलती ट्रेन से फेंकने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की शाजापुर के बेरछा रेलवे की है। जहां पर एक पचास साल की महिला अपने बेटे और दो बेटियों के साथ भोपाल जाने के लिए इंदौर जम्मू तवी मालवा एक्सप्रेस में चढ़ी थी।
परिजनों का कहना कि महिला के पास जनरल टिकट था, जिसके चलते वो रिजर्व डिब्बे में चढ़ गई। परिजनों का आरोप है कि टीटी ने उनसे पैसे मांगे और जब पैसे नहीं दिए तो उसने महिला को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया | महिला ट्रेन के पहियों के नीचे आ गई। ओम कुमारी नाम की मृतक महिला भोपाल की रहने वाली थी। परिजनों की लिखित शिकायत के बाद जीआरपी ने मामला दर्ज कर लिया है |

Related

World 5439571120506259352

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item