UP में मंत्री के काफिले पर पथराव, छह गिरफ्तार
https://husainijnp.blogspot.com/2015/09/up_26.html
उत्तर प्रदेश |
गोण्डा,(एएनएस)।उत्तर प्रदेश के गोण्डा नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद साम्प्रदायिक हिंसा से पीडित इलाके के दौरे पर आज वहां पहुंचे प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री विनोद कुमार सिंह से कहासुनी के बाद नगर पालिका अध्यक्ष रूपेश कुमार उर्फ निर्मल श्रीवास्तव के समर्थकों ने उनके काफिले पर पथराव कर दिया, जिसके कारण स्थिति एक बार फिर तनावपूर्ण हो गयी है। यहां बुधवार को हिंसा हुई थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिंसा प्रभावित इलाके के दौरे पर पहुंचे माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री सिंह के साथ निर्मल श्रीवास्तव और उनके समर्थकों ने अभद्रता की और उसके बाद पथराव किया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गयी।
उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पडी।

