मिना त्रासदी के बाद से अब तक 116 ईरानी हाजी लापता
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/116.html
ईरान की हज कमेटी के प्रमुख ने कहा है कि अब भी मिना त्रासदी में 116 हाजी लापता हैं।
सईद ओवहदी ने फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी से बात करते हुए लापता हाजियों की अंतिम स्थिति के बारे में कहा कि अब तक 116 ईरानी हाजी लापता हैं, जबकि 316 ईरानी हाजियों के शव तेहरान पहुंच चुके हैं।
उन्होंने कहा कि अब तक कुछ शवों की पहचान नहीं हो सकी है। ईरान के भी 116 हाजियों की पहचान नहीं हो सकी है, जिन्हें लापता समझा जा रहा है। सईद ओवहदी ने कहा कि मिना त्रासदी में हताहत होने वाले ईरानी हाजियों के शवों की पहचान का क्रम जारी है और अब तक 130 ईरानी हाजियों की पहचान हो चुकी है।
ज्ञात रहे कि मिना में शैतानों के प्रतीक को कंकड़ी मारने के दौरान सऊदी अधिकारियों के कुप्रबंधन के कारण होने वाली भगदड़ में पांच हज़ार से अधिक हाजी हताहत हुए जिनमें 464 ईरानी हाजी शामिल हैं। यह ऐसी स्थिति में है कि मिना त्रासदी को दस दिन गुज़रने के बाद भी सऊदी अधिकारी इस घटना में हताहत होने वाले हाजियों की सही संख्या नहीं बता रहे हैं। मंगलवार की सुबह भी 98 ईरानी हाजियों के शवों को लेकर एक हवाई जहाज़ तेहरान पहुंचा। अब तक तीन विमान मिना त्रासदी में हताहत होने वाले ईरानी हाजियों के शवों को लेकर तेहरान आ चुके हैं।