तिहाड़ में हुए गैंगवार में 2 कैदियों की हत्या, चम्मच-थाली से बनाए थे हथियार
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/2_7.html
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में स्थित तिहाड़ जेल में गैंगवार में दो कैदियों की मौत हो गई है, जबकि 5 जेल कर्मचारी भी जख्मी हो गए हैं। देश के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले तिहाड़ जेल के उच्च सुरक्षा वाले वार्ड में दो कैदियों के समूह आपस में भिड़ गए।
मिली जानकारी के मुताबिक कैदियों में यह भिड़त जेल की डिसपेंसरी से लौटते वक्त हुई। कैदियों ने चम्मच और थालियों से धारदार हथियार बना लिए जिनसे हमला किया गया। कैदियों के शोर मचाने पर वहां तैनात जेल कर्मी पहुंचे और कैदियों को अलग किया गया। कैदियों को अलग करने के दौरान कई जेलकर्मी भी जख्मी हो गए | गंभीर रूप से घायल कैदियों और जेल कर्मियों को पास स्थित डीडीयू अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि एक कैदी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया |

