aajtaktimes

मंत्री ने मंच पर पकड़ा महिला का हाथ

छत्तीसगढ़ के एक नामी मंत्री इन दिनों अपनी अजीबो-गरीब हरकतों को लेकर सुर्खियों में हैं। मंत्री अजय चंद्राकर ने मंगलवार को मिशन इंद्रधनुष पार्ट 2 के शुभारंभ अवसर पर मंच पर ही फोटो खिंचवाने के लिए महिला की बांह पकड़ कर खींच लिया, जिसके बाद मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, मंत्री राजेश मूणत सांसद रमेश बैस तक मंत्री की इस हरकत से झेंप गए।
वैसे स्वास्थ्य मंत्री महिलाओं को लेकर पहले से ही खूब सुर्खियां बटोरते रहे हैं। आपको बता दें कि बीते दिनों में महिला अधिकारी मंजीत कौर ने प्रताड़ना का आरोप लगाया था। साथ ही अश्लील दुर्व्यवहार किया था। उसके पहले भी मंत्रालय में पदस्थ एक महिला कर्मी से मंत्री जी की दुर्व्यवहार के कारण उनके कमरे से रोती हुई निकली थी |

Related

news 3459394094193217660

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item