aajtaktimes

आगामी 5 मार्च तक पड़ेगा जाड़ाः डा. दिलीप सिंह

जौनपुर। नगर के रिजवी खां स्थित अल्का ज्योतिष केन्द्र पर नगर के बुद्धिजीवियों की विचार गोष्ठी हुई जहां अध्यक्षता करते हुये डा. दिलीप सिंह ने कहा कि इस वर्ष 25 अक्टूबर से आगामी 5 मार्च तक जाड़ा पड़ेगा। जाड़े की अवधि पिछले वर्ष से ज्यादा तथा तीव्रता लगभग समान होगी। देश का लगभग 80 प्रतिशत भाग भयानक जाड़े से आक्रांत रहेगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष महाभयंकर कुहरा लम्बे समय तक पड़ेगा तथा अक्टूबर के अंत में उत्तर भारत में भूकम्प की भी संभावना है। उनका दावा है कि नवम्बर से फरवरी तक शीतलहर के कई चक्र चलेंगे जो स्थितियां विषम व असह्य बना देंगे। अन्त में डा. सिंह ने बताया कि उपरोक्त का कारण तिब्बत एवं पामीर के पठारों का गर्म होना, सहारा सहित अरब देशों की आंधियों का ऊपरी वायुमण्डल में जमना, भारत की ओर लगातार बढ़ना, हरियाली का घटना, प्रदूषण का बढ़ना, बरसात का कम होना है। अन्त में उन्होंने बताया कि जौनपुर, उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत में रिकार्डतोड़ जाड़ा पड़ेगा तथा बीच-बीच में तड़ित झंझा एवं तेज हवाओं के साथ आकस्मिक बारिश जाड़े को असह्य बना देगी। 27 से 30 अक्टूबर तक वर्षा के योग हैं। इस अवसर पर तमाम ज्योतिष, मौसमविद्, गणमान्य उपस्थित रहे।

Related

UP 1393039812995775844

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item