आबकारी प्रतिष्ठान के कैशियर थापा का निधन, मुंहबोले पुत्र ने दी मुखाग्नि
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_977.html
जौनपुर। आबकारी प्रतिष्ठान में कैशियर के पद पर कार्यरत चिला बहादुर थापा का 75 वर्ष की अवस्था में हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया जिसकी जानकारी होने पर विभाग में शोक की लहर दौड़ गयी। मूल रूप से नेपाल के रहने वाले श्री थापा पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे तथा यहां 25 वर्षों से कार्यरत थे। महाप्रबंधक संत लाल जायसवाल व मुन्नू सिंह की देख-रेख में श्री थापा का अंतिम संस्कार नगर से सटे राम घाट पर पहुंचा जहां मुखाग्नि उनके मुंहबोले पुत्र अच्छे लाल प्रजापति ने दिया। इस मौके पर उपस्थित प्रमोद मौर्य, रितेश शर्मा, अखण्ड पाण्डेय, दुर्गा दत्त पाण्डेय, बंशू शुक्ल, श्याम लाल के अलावा सैकड़ों लोगांे ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दिया। इस बाबत नगर के खरका स्थित कार्यालय पर शोकसभा हुई जिसकी अध्यक्षता आबकारी प्रतिष्ठान के महाप्रबंधक संत लाल जायसवाल ने किया। इस अवसर पर मृतक के आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया गया जहां तमाम सम्बन्धित लोगों की उपस्थिति रही।

