अफेयर के शक में 60 साल के बूढ़े ने काटा बीवी का सिर
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/60.html
पुणे। पुणे के भारतीय विद्यापीठ इलाके में आज उस वक्त सनसनी मच गई जब 62 साल के आदमी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसका सिर धड़ से अलग कर अपने हाथ में लेकर सड़क पर आ गया। उसके एक हाथ में सिर और दूसरे हाथ में कुल्हाड़ी थी। लोगों ने जब देखा तो पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके हाथ से कुल्हाड़ी और सिर भी जब्त कर लिया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने यहां पहुंचकर जांच की है। रामू चव्हाण नाम के 62 साल के शख्स ने अपनी पत्नी सोनादेवी की हत्या की। पत्नी के अफेयर होने के शक के चलते उसने ये हत्या की | पुणे के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस आत्मचरण शिंदे ने कहा कि ये शख्स किसी प्लॉट में वॉचमैन का काम करता है। 20 साल से यहीं रहता है। इसका एक बेटा मैकेनिक औऱ एक बेटा प्राइवेट सेक्टर में काम करता है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक उस वक्त उसकी बहू घर में थी। पत्नी पर शक के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये सब सुनी सुनाई बातें हैं। जब तक साफ नहीं होता तब तक कुछ नहीं बोलेंगे |

