aajtaktimes

एक माह से गायब लड़की का नहीं मिला सुराग

संजय गुप्ता
उरई। एक माह पूर्व एक लड़की घर से दुकान जाने की कहकर गई थी तभी वह अचानक गायब हो गई जिससे लड़की के पिता ने थाने में पहले गुमशुदगी दर्ज कराई थी लेकिन जब लड़की का पता नहीं चला तो पिता ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। एक माह बीते जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला।
विवरण में बताएं कि थाना व कस्बा डकोर निवासी कैलाश अहिरवार की पुत्री ज्योति (काल्पनिक नाम, 19 वर्ष) 19 सितंबर 2015 को अपने घर से दुकान पर जाने की बात कहकर दुकान पर गई थी तभी से अपने घर वापस नहीं लौटी। पहले तो परिजनों ने लड़की को बहुत ढूंढा लेकिन पुत्री का कहीं कोई पता नहीं चला। परिजनों ने पूरी रिश्तेदारियां व उसकी सहेलियों से भी जानकारी ले ली। जब कहीं कोई सुराग नहीं मिला तो लड़की के पिता ने चार दिन बाद ही थाने में पुत्री की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। जब बीस दिन बीत जाने के बाद भी पुत्री का कहीं पता नहीं चला तो पिता ने अज्ञात युवक के विरुद्ध पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराया। एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है।

Related

UP 2836911942321213863

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item