66 साल की उम्र में पता चला, वो पुरुष नहीं महिला है !
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/66.html
हांगकांग। सोचिए, कोई पूरा जीवन मर्द बनकर रहा हो, उसे रिटायरमेंट की उम्र के 6 साल बाद पता चले कि वो पुरुष है ही नहीं, वो तो एक महिला है। तो सोचिए, उसकी मानसिक स्थिति क्या होगी? कुछ इसी तरह की पीड़ा से गुजर रहा है वियतनामी मूल का चीनी व्यक्ति। जिसे 66 साल की उम्र में पता चला है कि वो पुरुष नहीं, बल्कि महिला है। और एक साइंटिफिक डिसॉर्डर की वजह की वजह से वो पुरुष बनकर जीता रहा।
हांगकांग के डॉक्टरों के मेडिकल साइंस की इस पहेली को देखकर पसीने छूट गए। हांगकांग मेडिकल जर्नल ने जानकारी दी है कि डॉक्टरों ने जांच में पाया कि मरीज के स्टेम सेल्स में दो तरह की दुर्लभ विसंगतिया हैं। इनमें से एक टर्नर सिंड्रोम है। इसमें मानव शरीर के विकास के समय महिला के शारीरिक गुणों के विकसित होने पर रोक लग जाती है, तो पुरुषों के लिए जरूरी हार्मोंस शरीर में बनने लगते हैं। व्यक्ति के शरीर में 'छुद्रशिश्न' भी मिला है। जो इस बात की गवाही देता है। इस व्यक्ति की लंबाई महज 1.37 मीटर है। खास बात तो ये है कि बचपन से ही वो न तो महिलाओं की तरह आंतरिक बदलाव महसूस कर पाया, और न ही पूरी तरह से पुरुष बन पाया। इसकी वजह है बचपन में ही उसे मूत्रमार्ग में लीकेज की समस्या का होना। ऐसे में वो खुद को पुरुष ही समझता रहा। पर आंतरिक रूप से उसका शरीर महिला का ही रहा। इस मरीज के साथ दूसरी बड़ी समस्या गुणसूत्रों को लेकर है। महिला के शरीर में दो एक्स क्रोमोसोम के दो जोड़े होते हैं, जबकि पुरुष में एक्स और वाई के जोड़े। वहीं, कई महिलाओं में सिर्फ एक्स क्रोमोसोम ही होता है। पर इस केस में उसके अंदर ये बाते ही नहीं है |

