हाथ पैर बांधकर महिला को लेकर जा रहे थे, कूद कर बचाई जान
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_44.html
मुंबई। मुंबई के चेंबुर इलाके में बीती रात एक महिला को अगवा करने की कोशिश की गई है लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाई और वो चलते ऑटो रिक्शे से कूद गई। जिससे उसकी जान बच गई महिला के हाथ पांव बंधे हुए थे और उसके मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। लोगों ने जब महिला के हाथ पांव खोले तो पूरी घटना का पता चला।
महिला का कहना है कि वो अपने घर जा रही थी तभी तीन युवक मोटरसाइकिल पर आए और उसे अगवा करके ले जाने लगे लेकिन वो ऑटो रिक्शे से कूद गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन इस घटना ने एक बार फिर मुंबई की महानगरी में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

