UP में छात्रा ने शिवलिंग के ऊपर लगाई फांसी, फैली सनसनी
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/up_10.html
कानपुर। कानपुर में एक छात्रा की खुदकुशी से सनसनी फैल गई। छात्रा ने मंदिर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने ठीक शिवलिंग के ऊपर फांसी लगाई। बताया जा रहा है कि छात्रा आईएएस की तैयारी कर रही थी। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें छात्रा ने दो महिलाओं पर अपनी जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया है।
छात्रा की खुदकुशी की खबर सुनकर वहां पहुंचे परिजनों का कहना है कि वो पढ़ने में काफी होशियार थी। परिजनों के मुताबिक उन्हें भी समझ में नहीं आ रहा कि आखिर क्यों छात्रा ने खुदकुशी की। पुलिस भी सुसाइड नोट के आधार पर इसे आत्महत्या ही मान रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में जिन महिलाओं का जिक्र किया गया है उसकी जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा | दरअसल इस छात्रा ने एक प्राचीन शिव मंदिर में ठीक शिवलिंग के ऊपर लटके घंटे से लटक कर ऐसे सुसाइड किया है की उसका आधा शरीर शिवलिंग पर चढ़ा हुआ है यह छात्रा ऐसा भी नहीं कोई गांवदेहात की रहने वाली थी। यह कानपूर के नबाबगंज में रहती थी और आईएएस की तैयारी कर रही थी छात्रा दो दिन पहले कोचिंग के बहाने घर से निकली थी उसके बाद आज उसकी मंदिर में लाश ही बरामद हुई। पुलिस इस पूरे मामले के हर बिन्दुओं पर जांच में जुट गई है |

