डांडिया महोत्सव में झूमकर नाचे जोड़े
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_39.html
जौनपुर। फ्रेंड्स डांस ग्रुप द्वारा राम
चित्र मंदिर के पास स्थित विवाह मैरेज हाल में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया जहां
सैकड़ों परिवारों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश
टण्डन रहे जिन्होंने सबसे सुन्दर दिखने वाले प्रदीप सेठ मेल व संगीता सेठ फिमेल को
प्रथम पुरस्कार दिया। साथ ही सुन्दर डांडिया नृत्य में दीपशिखा चौरसिया फिमेल और कार्तिक
सेठी मेल में अव्वल आये जबकि बेस्ट कपल का प्रथम पुरस्कार आलोक सेठ व उनकी पत्नी पायी।
इसी क्रम में डांडिया ग्रुप डांस में केके जायसवाल एण्ड टीम रही और डांडिया म्यूजिकल
चेयर डांस में संगीता सेठ अव्वल आयीं। स्पेशल पुरस्कार श्रद्धा जायसवाल व अर्चना ने
हथियाया। इसके पहले कार्यक्रम की शुरूआत अनिल गुप्ता व प्रीति गुप्ता द्वारा संकल्प
लेकर दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया जिसके बाद मां दुर्गा की आरती हुई। तत्पश्चात्
मुख्य अतिथि ने माता रानी के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में निर्णायक मण्डल
के सदस्य आजमगढ़ से आये फिल्म एक्टर संतोष श्रीवास्तव, डा. पूनम तिवारी, प्रधानाचार्य डा. जंग बहादुर सिंह रहे। कार्यक्रम का
संचालन कोरियोग्राफर सलमान शेख व सागर सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

