aajtaktimes

7 साल पहले गायब हुए किशोर की हड्डियां चिमनी में मिलीं !

कोलोराडो। अमेरिका के कोलोराडो में 7 साल पहले एक 18 साल का युवक अचानक लापता हो गया था। अब जाकर उसके अवशेष घर के पास ही वीराने में बनी चिमनी में मिले हैं। युवक मई 2008 से लापता था। युवक का नाम जोशुआ वेर्नॉन मैक्स था, जो 7 साल पहले रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था।
युवक के पिता माइक ने बताया कि वो 8 मई को गायब हुआ। हमने पुलिस में 13 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई। पर अब तक पता नहीं चला। लेकिन हाल ही में पुराने घर को तोड़ रही टीम जब चिमनी को हटाने चली, तो मेरे बेटे का पता चला। घर को तोड़ रहे कॉन्ट्रैक्टर ने कहा कि हमें पहले युवक का पैर मिला। उसके बाद पूरा शरीर।
लगता है कि जब वो चिमनी में घुसा, तभी कोई भारी चीज उसके सर पर आकर गिरी। वो बेहोश हो गया और पूरा शरीर उसी में फंसा रह गया। जोश के पिता माइक ने कहा कि हमने उसके दोस्तों के घर छान मारे और तमाम संभावित जगहों पर उसकी तलाश की पर वो नहीं मिला। कम से कम अब हम उसकी अन्येष्टि तो कर सकते ।

Related

World 8729129117573511409

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item