aajtaktimes

बिजली के खंबे पर कौव्वों से लड़ता मिला पहाड़ी शेर !

विक्टरविले। पहाड़ी शेर यूं तो बेहद शर्मीले होते हैं और वो इंसानी निगाहों से दूर ही रहते हैं। पर अमेरिका में एक पहाड़ी शेर न सिर्फ लोगों के सामने आया, बल्कि 35 फिट ऊंचे खंभे पर चढ़ गया, जहां उसे कौव्वों ने जमकर परेशान किया। मानो कौव्वे कह रहे हों कि 'शेर महाराज, आप खंभे पर क्या कर रहे हो? खंभे पर तो कौव्वे होते हैं'।
कैलिफोर्निया के जंगल में इस पहाड़ी शेर के कैमरे में कैद होते ही अधिकारी जाग गए और उसे पकड़ने के लिए निकल पड़े। पर पहाड़ी शेर न सिर्फ चालाक निकला, बल्कि बेहद तेज भी। वो वन्यजीव अधिकारियों की पकड़ में आए बिना पहाड़ों में लौट गया। मामला 25 सितंबर का है, जहां पहाड़ी इलाके से लगते जंगल में लगे बिजली के खंबे पर शेर महाराज के दर्शन हुए। ये इलाका निर्जन ही माना जाता है। जहां लकड़ी के बिजली के खंबे लगे हैं।
ऐसे में पहाड़ी शेर का सड़क के किनारे किसी खंबे पर चढ़ना किसी आश्चर्य से कम नहीं था। पास ही के स्कूल से लौट रहे बच्चों की बस जब खंबे के पास से गुजरी तो, किसी ने इस तस्वीर को कैद कर दिया। जहां ये शेर दिखा, वो जगह कैलिफोर्निया के लुकर्न घाटी में बसे ग्रामीण इलाके में है। ये शेर 25 सितंबर को देखा गया, पर लोगों को खबर 26 को लगी। तब तक वो शायद अपनी असली जगह लौट चुका था।
जोस रुइज नाम के व्यक्ति ने बताया कि वो उसी स्कूल बस से लौट रहा था। जोस ने बताया कि शेर को कौव्वों ने घेर रखा था। और लगातार उसे चोंच मारे जा रहे थे। हालांकि शेर 35 फिट ऊपर खंबे पर भी आराम से बैठा रहा, जिसे बाद में पकड़ने निकले अधिकारी पकड़ नहीं सके ।

Related

World 2856831176321000454

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item